अंतर्राष्ट्रीय

100 से ज्यादा शवों के साथ शख्स ने किया रेप, वीडियो बना घर में रखे थे फोल्डर

लंदन। ब्रिटेन में एक बड़ा मामला सामने आया है जो आप जानकर हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें, ब्रिटेन में एक शख्स ने 100 से ज्यादा शवों के साथ रेप किया है। यह शव अस्पताल के मोर्चरी में रखे हुए थे। शख्स ने बताया कि मोर्चरी में सीसीटीवी न होने के कारण यह इस वारदात को अंजाम देता था, यही नहीं शख्स शवों के साथ रेप करने के दौरान उसकी वीडियो भी बनाता था। शख्स ने कुछ के नाम से फोल्डर बनाए हुए थे उसमें वीडियो थी। शख्स ब्रिटेन के अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता था और इसका नाम डेविड फुलर है।

68 साल का डेविड फुलर दो युवतियों की हत्या और यौन शोषण के लिए उम्रकैद की सजा काट रहा है। पिछले साल नवंबर में उसने 23 और महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण का गुनाह कबूल किया। उसने माना कि 13 सालों के दौरान उसने ये कुकर्म किए। इस मामले में उसे चार साल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले उसे 78 शवों के साथ यौन उत्पीडऩ के आरोप में 12 साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

साल 2020 में जब पुलिस 30 सालों से अधिक समय तक अनसुलझे हत्या के मामले की जांच के लिए उसके घर पहुंची तो वहां उसे जो बरामद हुआ, उसने उन्हें हैरान कर दिया। यहां पहुंचने के बाद पुलिस को डेविड के अपराधों के सबूत मिले पुलिस को पता चला कि वो लड़कियों के शवों के साथ यौन शोषण करता था और उसके पास इस जघन्य अपराध के फोटो और वीडियो भी थे। उसने कई पीडि़ताओं के नाम पर फोल्डर बनाया हुआ था दरअसल साल 2020 में पुलिस ने फुलर को ब्रिटेन में दो जगहों पर दो युवतियों के मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके पास ‘बेस्ट एवर’ नाम का एक और फोल्डर था।

डेविड ने इंवेस्टिगशन टीम के सामने खुलासा किया था कि उसने 2007 से 2020 तक 101 महिलाओं के शवों का यौन शोषण किया था। डेविड साल 1989 से अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वो जब तक गिरफ्त में नहीं आया, तब तक उसने शवों के साथ ये क्रूरता की। डेविड अस्पताल की मॉर्चरी में कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में चुपके से घुसता था और फिर शवों के साथ गंदी हरकत करता था। उसने कई बार लड़कियों और महिलाओं के शव के साथ एक से अधिक बार दरिंदगी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *