उत्तराखंड

संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के सर्जन डॉ लोकेश सलूजा को सराहनीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान, पहाड़ के मरीजों के लिए देवदूत है डॉ सलूजा

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील जनमंच द्वारा तृतीय महिला जागृति समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनगर पूनम तिवाड़ी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। तृतीय महिला जागृति समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के सर्जन डॉ लोकेश सलूजा को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। डॉ लोकेश सलूजा पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में स्थित महिला राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय में सर्जन के पद पर कार्यरत हैं। अपनी कार्यशैली से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। डॉ सलूजा के पास श्रीनगर विधानसभा के साथ ही पौड़ी जनपद के अन्य क्षेत्रों, रूद्रप्रयाग जनपद, चमोली जनपद से मरीज अपने इलाज को पहुंचे हैं। डॉ लोकेश सलूजा को राज्य स्तर पर कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका हैं कोरोना काल में उनके उत्कृष्ठ कार्यों की स्वास्थ्य मंत्री ने भी प्रशंसा की थी। आपको बता दें श्रीगर संयुक्त चिकित्सालय में डॉ लोकेश सलूजा के साथ है मेहनती और लगनशीन डॉक्टरों की पूरी टीम है। जो पहाड़ में पूरे सेवा भाव से अपने कार्यों को अंजाम दे रही है। पहाड़ के मरीजों के लिए देवदूत बनी यह टीम अब तक जटिल ऑपरेशन कर कई मरीजों की जान बचा चुकी है।

इसके साथ ही कविता भट्ट शैलपुत्री को सशक्त महिला के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में पतंजलि बहनों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *